बांका, फरवरी 6 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाशनाथ धाम त्रेता युग में पंपापुरी के नाम से जाना जाता था। कैलाश पहाड़ी पर उस युग में हनुमानो का साम्राज्य था। जो कालांतर में हनुमान पहाड़ कहलाया। आज भी यहां भारी संख्या में हनुमान पाए जाते हैं। दंत कथा के अनुसार सीता माता की खोज में लंका जाने के क्रम में प्रभु श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण यहां रुके थे। यहीं के बानर राजा सुग्रीव से यहीं उनकी मित्रता हुई थी। हनुमान से भी यहीं मुलाकात हुई थी। उस समय प्रभु श्रीराम यहां बहुत दिनों तक रहे थे और शिवलिंग की स्थापना कर शिव की अराधना करते थे। बुजुर्ग पंडा गण कथा सुनाते हुए कहते थे की करीब देश सौ साल पहले कैलाश नामक एक चरवाहे को पहाड़ी पर जमीन खोदने के दौरान शिवलिंग के दर्शन हुए थे। उसी समय से इस पहाड़ी का नाम ...