आजमगढ़, फरवरी 10 -- आजमगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र के लागिन पर प्रदर्शित त्रुटियों को ठीक किए जाने की तिथि 10 से 13 फरवरी तक निर्धारित है। उसके बाद संस्था द्वारा अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना एवं पात्र छात्रों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...