मुंगेर, दिसम्बर 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। स्नातक सत्र 2024-28 एवं सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन के आवेदन देने के पश्चात भी त्रुटिपूर्ण रिजल्ट के सुधार नहीं होने एवं सेमेस्टर वन परीक्षा फॉर्म शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों के साथ एबीवीपी ने स्थानीय हरि सिंह महाविद्यालय में दूसरे दिन सोमवार को भी धरना दिया और त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल में सुधार के साथ सेमेस्टर वन की परीक्षा फार्म शुल्क में वृद्धि को वापस लेने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास और विरोध जताया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला एसएफएस सह संयोजक नीतेश मिश्रा एवं नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम केशरी ने संयुक्त रूप से किया। नगर सह मंत्री सुभम भारद्वाज एवं सुभाष कुमार ने बताया विश्वविद्यालय द्वारा शुल्क में वृद्धि को कम नहीं करना कुलपति एवं विश्विद्यालय प्रशासन के शोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.