कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समग्र शिक्षा के तहत लाभुक आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 75 प्रतिशत उपस्थित छात्र-छात्राओं के त्रुटिहीन आंकड़े अपलोड नहीं करने के कारण छह प्रखंडों के लेखा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया गया है। कार्यालय आदेश के अनुसार अमदाबाद, बारसोई, कदवा, कोढ़ा, मनसाही एवं प्राणपुर प्रखंड में पदस्थापित संबंधित कर्मियों द्वारा बार-बार निर्देश के बावजूद आँकड़ों में सुधार नहीं किया गया। इस कार्य की समीक्षा लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही थी, फिर भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने पूर्व में जारी निर्देश का उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.