कुशीनगर, मार्च 22 -- जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय लोकदल की जनपद इकाई की कार्यकर्ता बैठक शुक्रवार को बोदरवार में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों पर चर्चा के बाद जनपद में आ रहे विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी मंत्री अनिल कुमार के स्वागत को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरा दम खम दिखाएगी। हर जगह यह चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। कार्यकर्ता बैठक संबोधित करते हुए रालोद के प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय ने कहा कि रालोद गांव, गरीब और किसान की पार्टी है। चौधरी स्व चरण सिंह और चौधरी स्व अजीत सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह आम जन को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता आम जन से जुड़े और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.