पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब तक हुई प्रक्रिया के बाद जो तस्वीर सामने आई है उसमें 69412 मतदाता इस बार सूची में बढ़ गए हैं। यह बढोत्तरी 5.41 फीसद है। वर्ष 2021 में 12.83 लाख मतदाताओं का आंकड़ा बढ़ कर अब 13.52 लाख हो गया है। पूरी रिपोर्ट बना कर अधिकारियों को भेज दी गई है। पंचायत चुनाव के लिए 11 दिसंबर को पुनरीक्षण कार्य संपन्न कर लिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामवली वृहद पुनरीक्षण में मतदाताओं में इजाफा हुआ है। इसी के साथ प्रदेश के 75 जिलों में पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के लिए चल रहे पुनरीक्षण कार्य को समाप्त कर लिया गया है। जिले में 69412 मतदाता इस बार बढ़ गए हैं जो इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट बना कर जिलाधिकार...