गाजीपुर, जनवरी 10 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। पंचायती राजमंत्री तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कासिमाबाद के एक मैरिज लान में सुभासपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण चल रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश में 46 लाख मृतक मतदाताओं का नाम काटा गया है। दो लाख तेईस हजार डबल मतदाताओं का नाम चिन्हित किया गया। 5 लाख मतदाता लापता है। उन्होंने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहां की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी को अपनी तैयारी कर लेनी चाहिए। जहुराबाद विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से दस हजार मतदाताओं का नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार सड़क दुर्घटना में गंभीर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.