मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर आयी सभी 27 आपत्तियां का निस्तारण हो गया है। जिला पंचायत के 15 वार्ड और बीडीसी के एक वार्ड को लेकर आपत्ति आयी थी। इन सभी आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया है। वहीं पत्रावली डीएम के समक्ष पेश की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नए प्रस्तावित परिसीमन के बाद जिला पंचायत के वार्डों में कटौती हुई है। पूर्व में जिला पंचायत के 43 वार्ड थे, लेकिन अब तीन वार्डों की कटौती हुई है। अब जिला पंचायत में 40 वार्ड रह गए है। नए परिसीमन में वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में परिवर्तन हुआ है। वहीं 11 गांव नगर पालिका मुजफ्फरनगर में शामिल होने पर 487 ग्राम पंचायत रह गई है। वार्डों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.