जौनपुर, फरवरी 20 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अंजही मोहल्ला स्थित शिव पार्वती महादेव मंदिर में त्रिशूल स्थापना, शिव तांडव नृत्य और भंडारे का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस दौरान आलोक गुप्ता पिंटू और उनकी पत्नी पूजा ऊमरवैश्य ने विधि-विधान से त्रिशूल स्थापित किया। पंडित अभिषेक शुक्ला महाराज ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में भगवान शंकर के स्वरूप में सजे कलाकार ने होली खेले मसाने में, शिव तांडव सहित विभिन्न भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। भगवान शंकर के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रतिमा वर्मा, थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद और भंडारे...