प्रयागराज, मार्च 2 -- अंतर्राष्ट्रीय मंदिर प्रबंधन परिषद की ओर से रविवार को सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास जिला अध्यक्ष चंद्रमा सिंह के नेतृत्व में त्रिशूल भगवा यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष राजेश यादव और राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग, नवीन जैन मालषी ने सभी का अभिवादन किया। जिला अध्यक्ष चंद्रमा सिंह ने बताया कि यात्रा उत्तराखंड से आरंभ हुई है जो 29 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी। यात्रा के माध्यम से 120 पवित्र त्रिशूल विभिन्न राज्यों के चयनित शिवालय में स्थापित किए जाएंगे। अभिवादन में राजेश केसरवानी, अनूप केसरवानी, सतीश प्रजापति, शिखा खन्ना, हर्षित मिश्रा, अजय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.