बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं। अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद द्वारा आयोजित भगवा त्रिशूल यात्रा जिले में प्रवेश कर गई है। नवादा पर त्रिशूल यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है।यहां से यात्रा शहर के निर्धारित रूट से आगे निकाली जा रही है। भगवा त्रिशूल यात्रा का नवादा पर स्वागत किया गया। यहां के बाद यात्रा शाहबाजपुर चौराहा, दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, कचहरी, लालपुल होते हुए निकाली जा रही है।आख़िरी पड़ाव पर जीडी गोयनका स्कूल में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा के स्वागत के लिए शहर के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।लोग हाथों में भगवा ध्वज थाम कर जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। भगवा त्रिशूल यात्रा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया की यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है।बदायूं से यात्रा संभल जिले के लिय...