पीलीभीत, मार्च 9 -- होली के अब केवल चार दिन शेष है। बाजारों में रंगों की चमक के साथ दुकानों से लेकर शोरूम तक में रौनक दिखने लगी है। कोई कचरी पापड़ बना रहा है तो कोई रेडीमेड आयटमों की बुकिंग कराते हुए पकवानों के जायजे को बढ़ाने की तैयारी में है। बाजार में पिचकारी और रंगों का उल्लास लोगों के बीच देखते ही बन रहा है। होली पर हर बार ही रंगों की धूम मचाने के लिए आने वाली पिचकारियों पर सर्वाधिक जोर रहा है। इस बार जो खास आयटम पिचकारी के रूप में सामने आए हैं उनके भाले और बम भोले के त्रिशूल हैं। इनके झटके से वार नहीं बल्कि अबकी बार रंग बरसेगा। यही नहीं पढ़ाई और स्कूल बैग से जी चुराने वाले बच्चे इस बार मार्केट में छा गए स्कूली बैग वाले पिचकारी बैग को पसंद कर रहे हैं। बाजार में पिचकारी की डिमांड हालांकि काफी हाई है। इसमें निम्न रेंज से लेकर हाई रेंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.