बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिजनौर के द्वारा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक बैंक्वेट हाल में नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में विभिन्न वर्गों की महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद बिजनौर इंदिरा सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मीनाक्षी भराला, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा मुख्य वक्ता सदर विधायक सुची मौसम चौधरी रही। संचालन रचना पाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला समाज सेविकाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.