नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। त्रिवेणी थिएटर फेस्टिवल 2026 के चौथे दिन त्रिवेणी कला संगम में एक खास प्रस्तुति का आयोजन हुआ। 'दास्तान-ए-गुरु नानक' नामक नाटक का मंचन एटेलियर थिएटर सोसाइटी द्वारा किया गया, जिसके स्क्रिप्ट, डिजाइन और निर्देशन की जिम्मेदारी कुलजीत सिंह ने संभाली। यह 75 मिनट की प्रस्तुति गुरु नानक देव जी के जीवन, यात्राओं और शिक्षाओं पर आधारित एक संगीतमय दास्तानगोई है, जो दर्शकों को आध्यात्मिक और दार्शनिक गहराई प्रदान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...