अमरोहा, दिसम्बर 31 -- रहरा, संवाददाता। चंदनपुर की त्रिवेणी शुगर मिल ने चालू पेराई सत्र में 26 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। नववर्ष पर भुगतान से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चीनी मिल के उपाध्यक्ष (शुगर) आमोद कुमार शर्मा ने बताया कि बीती पहली नवंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। जबकि, सेंटरों पर गन्ना खरीद का कार्य 30 अक्तूबर से ही शुरू कर दिया गया था। अब 26 दिसंबर तक खरीदे गए समस्त 35.18 लाख कुंतल गन्ना का 13833.27 लाख रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बार 100 लाख कुंतल गन्ना खरीद का लक्ष्य रखा गया है। आमोद कुमार शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि भ्रमित होकर एवं बहकावे में आकर अपना गन्ना इधर-उधर सस्ते दामों पर कोल्हू एवं क्रेशर पर न डाले...