नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी थिएटर फेस्टिवल 2026 17 से 24 जनवरी तक त्रिवेणी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। रुकाविपा फाउंडेशन के सहयोग से यह महोत्सव युवा और समकालीन रंगमंच को मंच देता है। चयनित नाट्य दल शाम 4:30 और 7:00 बजे दोहराव के साथ प्रस्तुतियां देंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। विविध विषयों और शैलियों के नाटक पेश किए जाएंगे। यह फेस्टिवल कलाकारों और दर्शकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। अधिक जानकारी के लिए ttf2026@triveikalasangam.org या 9958313833 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...