देहरादून, फरवरी 22 -- ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने रविवार को ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाट व आसपास फैले कूड़े कचरे को एकत्र कर उन्होंने नगर निगम की टीम को निस्तारण के लिए दिया। अनुयायियों ने घाट पर गंगा स्नान व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...