बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच,संवाददाता। फायर ब्रिगेड वाहन शुक्रवार को दोपहर में प्रयागराज से गंगाजल लेकर बहराइच पहुंचा। पुलिस लाइन में वाहन के पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ गई। सभी को बोतल और डिब्बे में पानी दिया गया। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में फायर ब्रिगेड की टीम को प्रयागराज से गंगा जल लाकर वितरण के निर्देश दिए हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सामान विभाग का वहां प्रयागराज भेजा गया, जहां पर टैंकर में त्रिवेणी का संगम जल भरा गया। शुक्रवार दोपहर में वाहन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जल लेकर पहुंचा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने शहर के लोगों को पानी दिया। गंगा जल लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। कोई बोतल तो कोई डिब्बे में पानी लेने के लिए आया। सभी को थोड़ा-थोड़ा पानी वितरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.