बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। ट्रेनों का संचालन धूप खिलने के बाद भी पटरी पर नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा। बुधवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें लेट थीं। वहीं 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस के निरस्त रहने से 22454 लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एनाउंसमेंट कराया गया। जनरल ही नहीं स्लीपर कोच में भी चढ़ने को लेकर मारामारी के हालात थे। यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब 25 मिनट देरी से आई। 15920 अवध आसाम एक्सप्रेस 2.00 घण्टा, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस एक घण्टा,13152 सियालदाह एक्सप्रेस 2.00 घण्टा देरी से पहुंची। माघ मेला के चलते प्रयागराज, हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ हो रही है। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते शाम को आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.