पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत, संवाददाता। माता पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए दिनों-दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को जब त्रिवेणी एक्सप्रेस जंक्शन पर जाकर रूकी तो टनकपुर जाने वालों का रेला उमड़ पड़ा। सीट पाने की जद्दोजहद होती रही। ऐसे में जिसको जहां से रास्ता मिला वहीं से ट्रेन पर सवार हो गया। भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन अपने नियत समय से करीब एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची थी। 15 मार्च से उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरी का मेला आरंभ हो चुका है। पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन भी जारी है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर माता पूर्णागिरि के दर्शन करने वालों की भीड़ भी काफी उमड़ रही है। सोमवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस को लेकर भी यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखी गई। त्रिवेणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.