रिषिकेष, जनवरी 1 -- प्रसिद्ध छायाकार राकेश सहाय की स्मृति में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में उत्तराखंड के सुंदर छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। जिसमें उत्तराखंड के पहाड़, घाटियों और हिमालय की सुंदर वादियों को बखूबी दर्शाया गया। त्रिवेणीघाट पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन मौन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल और समाजसेवी चंद्रवीर सिंह पोखरियाल ने किया। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के छायाकारों भूमेश भारती, डॉ. जेपी मेहता, श्रीस कपूर, राजेश थपलियाल, त्रिभुवन, संदीप अवस्थी, डॉ. मनोज रांगड़, त्रिभुवन राणा के छाया चित्रों को प्रदर्शित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...