सुपौल, जून 9 -- त्रिवेणीगंज। प्रखंड में डीडीटी का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण मलेरिया, फाइलेरिया और डेंगू बीमारी फैलने की आशंका से चिंतित होने लगे हैं। ग्रामीण त्रिलोक कुमार, विजय कुमार आदि का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीडीटी का छिड़काव नहीं कराने से मच्छरों की संख्या बढ़ने से रात की नींद हराम हो गई है। कहा कि पहले डीडीटी का छिड़काव किया जाता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। लोगों ने सीएस से डीडीटी छिड़काव कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.