सुपौल, जनवरी 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज से प्रतापगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जगह जगह अतिक्रमण का शिकार हो गई है । सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों द्वारा जलावन, गोबर, उपले और अन्य घरेलू सामग्री जमा कर देने से सड़क लगातार संकरा होता जा रहा है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह सड़क त्रिवेणीगंज और प्रतापगंज और छातापुर प्रखंड के साथ ही एन एच 57 को जोड़ने वाली एकमात्र महत्वपूर्ण सड़क है। इससे प्रतिदिनस्कूल बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन और यात्री वाहन आवाजाही करते हैं। सड़क पर वाहनों का भारी दबाव पहले से ही काफी अधिक है, ऐसे में अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। कई स्थानों पर तो स्थिति यह हो गई है कि दो वाहन आमने-सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.