रांची, फरवरी 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंचो गांव स्थित कोंचो पहाड़ के समीप मंगलवार को कोंचो पहाड़ शिवरात्रि पूजा समिति कोचों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार महतो ने की। बैठक में पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और आयोजन को भव्य व व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से जनक लाल महतो एवं रमण रंजन महतो को संरक्षक बनाया गया। त्रिलोचन महतो को अध्यक्ष, अशोक कुमार महतो को उपाध्यक्ष, रासरंजन महतो को सचिव, जतित कुमार महतो को सह सचिव, बबलु कुमार महतो को कोषाध्यक्ष तथा तपन कुमार महतो को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए 15 सक्रिय सदस्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.