प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- अंतू। संडवाचंद्रिका के त्रिलोकपुर में बुधवार को गहमागहमी के बीच कोटे की दुकान का चुनाव कराया गया। इसमें उर्मिला देवी 165 मत पाकर कोटेदार चुनी गईं। त्रिलोकपुर के ग्रामप्रधान हरीराम पाल की पत्नी प्रेमा देवी के नाम की कोटे की दुकान आयुक्त ने निरस्त कर दिया था। बुधवार को नई दुकान चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। चुनाव के दौरान बवाल होने की आशंका को देखते हुए लीलापुर पुलिस मौजूद थी। एडीओ पंचायत चंद्र भूषण सिंह, पंचायत सचिव विजय यादव ने पंचायत भवन पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की। तीन लोगों ने दावेदारी की। इसमें उर्मिला को 165, मनोज कुमार को 104 और श्वेतांबरी को 74 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने उर्मिला को विजयी घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...