बोकारो, मई 18 -- त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 वीं छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 94% अंक प्राप्त करने वाले छात्र सतीश महतो 87% प्राप्त करने वाले मधुसूदन, 84% अंक प्राप्त करने वाले सुबोध, 84.8% प्राप्त करने वाले गोविंद, 84% प्राप्त करने वाले करण और 81% अंक प्राप्त करने वाले मो. इस्माइल मलिक को सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक सुरेश कुमार ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षा में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उप-प्राचार्या ने कहा छात्रों ने अपने परिश्रम और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। अंग्रेजी शिक्षक गौतम कुमार, विज्ञान शिक्षक राणा प्रताप और लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.