सहारनपुर, फरवरी 14 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चौक शाखा द्वारा 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को शांति यात्रा निकाली गई। इस दौरान जनमानस को निराकार परमात्मा शिव के सत्य परिचय से अवगत कराते हुए विश्व शांति की स्थापना का संदेश दिया। मंगलौर रोड बस स्टैंड से आरंभ हुई शांति यात्रा को पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों और शांति की स्थापना के प्रयासों की सराहना की। शोभायात्रा कमला कॉलोनी, सफेद हवेली, सराफा बाजार, मेन बाजार रोड, इंडस्ट्रियल एरिया और शिव कॉलोनी से होकर शिक्षक नगर कॉलोनी में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाई-बहनों ने मौन रहकर परमात्मा शिव की शांति की किरणें पूरे नगर में फैलाईं। जिससे नगरवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.