मुरादाबाद, फरवरी 14 -- हाथीपुर पर त्रिमूर्ति अमरनाथ कावड़ बेड़े की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस बीच हरिद्वार और ब्रजघाट जैसे स्थानों से पवित्र गंगाजल भरकर ला रहे शिव भक्तों को विश्राम के लिए रोका गया और उनकी सेवा आदि की गई। कुछ ऐसे शिवभक्त थे, जिन्हें दवाई आदि की जरूरत थी, लिहाजा डॉक्टर आदि से दवाई भी कराई गई। सेवादारी करके पैर आदि दबाए गए। इसके अलावा नाश्ता और जलपान की व्यवस्था भी की गई। शिवभक्त श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर डीजे पर भगवान श्री शिव के भजनों पर नृत्य भी किया, रात्रि विश्राम के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। त्रिमूर्ति कावड़ बेड़े के महंत तरुण कपूर, सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, गौरव यादव, चंदन जोहरी, उमंग गुप्ता, डॉक्टर सियाराम प्रेमी, प्रशांत गुप्ता, राहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.