दरभंगा, फरवरी 1 -- बेनीपुर। धार्मिक एवं ऐतिहासिक संगम स्थल बेनीपुर प्रखंड के त्रिमुहानी कमला जीवछ नदी के मिलन स्थल पर माघी पूर्णिमा के मौके पर रविवार को हजारों लोगों ने पवित्र स्नान किया तथा तट पर त्रिभुवन शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। स्नान करने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला स्थल पर मन्नत पूरी होने वाले श्रद्धालु पाठी चढ़ाते तथा अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करते देखा गया। नि:संतान पति-पत्नी ने गठजोड़ कर संगम नदी की धारा में स्नान कर मुराद मांगी। श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ के कारण एसएच 88 वरुणा घाट-रसियारी सड़क त्रिमुहानी में जाम रहने से आवागमन बाधित हुआ। नदी तट पर शिव की 45 फीट का विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। महामेला को नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को सहयोग करने में अमन यादव, रामकिशोर यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.