चंदौली, फरवरी 17 -- पीडीडीयू नगर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुधाकर सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हुई। चुनाव में त्रिभुवन नारायण सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसमें विनोद कुमार प्रजापति जिलामंत्री, अमरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, छोटेलाल यादव संगठन मंत्री चुने गए। वही अजय कुमार भारती आय-व्यय निरीक्षक और योगेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला। जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षक हित में संघर्ष करने का संकल्प लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.