चम्पावत, फरवरी 3 -- चम्पावत। कांग्रेस के नेता त्रिभुवन चम्याल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला समंवयक बनाया गया है। चम्याल के जिला समन्वयक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष पंचायतीराज संगठन पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के प्रति आभार जताया है। खुशी जताने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, पूरन सिंह कठायत सहित सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...