चम्पावत, फरवरी 3 -- लोहाघाट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन चम्याल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। चम्पाल को प्रभार मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने चम्याल को दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष पंचायत राज संगठन व पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार जताया। चम्याल ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। चम्याल को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह मेहरा, निर्मला गहतोड़ी, पूरन सिंह कठायत सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...