नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 72 वर्षीय सेन को गंभीर मस्तिष्काघात (सेरेब्रल स्ट्रोक) हुआ था, जिसके बाद से वह बेंगलुरु के अस्पताल में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ नेता सेन के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेन का पार्थिव शरीर शनिवार को राज्य में लाया जाएगा। सेन उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनके निधन पर शोक जताया। मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन से गहरा दुख हुआ। त्रिपुरा की प्रगति में उनके योगदान और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.