नई दिल्ली, जनवरी 10 -- त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट उपमंडल में शनिवार को दो समुदायों के बीच स्थानीय मेले के लिए चंदा वसूली को लेकर हिंसक झड़प हो गई। झड़प के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस घटना में कम से कम पांच से छह लोग घायल हो गए, जबकि कुछ घरों में आग लगा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...