जमशेदपुर, जनवरी 14 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता चिन्मया विद्यालय में त्रिधारा छऊ महोत्सव का समापन हुआ। कलामंदिर के अध्यक्ष अमिताभ घोष ने इस अवसर पर छऊ नृत्य की सांस्कृतिक विरासत, उसकी जनजातीय जड़ों और युवा पीढ़ी तक इसके संरक्षण एवं प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कलाकार दलों के पारंपरिक स्वागत के साथ किया। कार्यक्रम में सराइकेला छऊ नृत्य दल (नेतृत्व: गुरु राजतेंदु रथ) तथा माघे नृत्य दल (नेतृत्व: गीता सोरेन) ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया। सरायकेला छऊ दल द्वारा प्रस्तुत जात्रा घट, हर-पार्वती, निम पोंडा एवं राधा-कृष्ण प्रसंगों ने उत्कृष्ट संगीत, सटीक ताल-लय और सौंदर्यपूर्ण अभिनय के माध्यम से छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को सजीव कर दिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.