धनबाद, फरवरी 15 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि चंद वर्षों में ही त्रिदेव धाम मंदिर आस्था का केंद्र बन गया। उन्होंने मंदिर परिसर में शीघ्र ही जिला परिषद कोटा से हाई मास्ट लगवाने का आश्वासन दिया। जिप सदस्य श्रीमती सिंह रविवार को वनकाली रोड गोविंदपुर स्थित त्रिदेव धाम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस समारोह का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। दो दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम श्री श्री शिव सेवा समिति के बैनर तले अध्यक्ष बाबूलाल सांवलिया की देखरेख में आयोजित किये जा रहे हैं। आज पहले दिन कई अनुष्ठान किए गए। यजमान दिनेश गिरि एवं गौतम कुमार ने पंडित रवि शास्त्री एवं बबलू पांडेय के सान्निध्य में विग्रहों की पूजा की। शाम में शिव विवाह एवं आरती हुई। वहीं 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ, जिसका ...