मथुरा, दिसम्बर 27 -- मोतीझील स्थित श्रीराधा उपासना कुंज में ब्रज अकादमी के तत्वावधान में नि:स्पृह संत श्रीपाद बाबा महाराज का 29वां त्रिदिवसीय समाराधन महोत्सव 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महंत बाबा संतदास महाराज के पावन सानिध्य में होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 29 दिसंबर को प्रातः 9 बजे संत शिरोमणि श्रीपाद बाबा महाराज के चित्रपट के पूजन-अर्चन के साथ होगा। तत्पश्चात 10 बजे से भक्त-भगवंत अर्चा एवं सायं 5 बजे से रासलीला का अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन होगा। 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे समाज गायन होगा। अपराह्न 3 बजे संत-विद्वत संगोष्ठी होगी, जिसमें प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य भाग लेंगे। इसके अलावा सायं 5 बजे रासलीला आदि के कार्यक्रम होंगे। 31 दिसंबर को प्रातः 9 बजे संत...