प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। माघ महीना बीतने के बाद बुधवार को त्रिजटा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर उमड़ी। सुबह से ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पर आ गए। इस स्नान के बाद कल्पवासी और बचे हुए संत मेला क्षेत्र से निकल जाएंगे। मान्यता है कि इस एक मात्र स्नान के करने से पूरे माघ महीने में संगम तट पर स्नान का पुण्य लाभ मिलता है। अफसरों का अनुमान है कि लगभग 50 लाख श्रद्धालु इस दौरान स्नान करेंगे। तीर्थ पुरोहित राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि लोग स्नान के लिए जुट रहे हैं। मेलाधिकारी ऋषिराज का कहना है कि यह भी मेले का एक प्रमुख स्नान माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...