प्रयागराज, फरवरी 4 -- माघ में एक महीने तक लगातार पुण्य की डुबकी लगाने के बाद बुधवार को संगम तट पर फिर श्रद्धालु जुटे। इस बार त्रिजटा स्नान कर लोगों ने एक दिन की डुबकी में एक महीने का पुण्य लाभ कमाया। सुबह कड़ाके की ठंड के बीच स्नान करने वालों की संख्या भले ही अपेक्षा से कम दिखी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और धूप निकलने लगी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद तो संगम तट पर भीड़ रही। माघ महीना बीतने के तीन दिन बाद यहां पर त्रिजटा स्नान होता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी यहां पर डुबकी लगाता है, उसे पूरे स्नान के पुण्य का लाभ मिलता है। कुछ कल्पवासी और साधु-संत जो यहां एक महीने तक तप करते हैं, वो कुछ दिन रुककर त्रिजटा स्नान करके यहां से निकलते हैं। इस स्नान के साथ ही मेला क्षेत्र से कल्पवासी और संत पूरी तरह से निकल जाते हैं। अब...