बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को गणित विषय की परीक्षा ली गई। गणित विषय की परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता देखी गई। सुबह के आठ से ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह के 8:30 के बाद से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा। इस दौरान परीक्षार्थियों को अभिभावक समझाते लगे नजर आए। अभिभावकों का कहना था की गणित के विषय में घबराना नहीं है आराम से परीक्षा देनी है। बच्चों में परीक्षा के प्रति तनाव देखा गया। इधर सुबह के नौ के बाद से परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो गया। हालांकि दूसरे दिन परीक्षार्थी समय से पहले ही प्रवेश कर गए। दोनों ही पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रों ने बताया कि त्रि...