मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। जिले में मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा। इस बार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे गए। कुल प्रश्नों में बहुविकल्पीय सवालों की संख्या अच्छी रही, जिससे छात्रों को अंक जुटाने का अवसर मिला। प्रश्न पत्र में अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति और ज्यामिति से सवाल शामिल थे। कुछ छात्रों ने बताया कि रेखीय समीकरण जुड़े प्रश्न और सांख्यिकी के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे। वहीं त्रिकोणमिति के कुछ सवालों ने छात्रों को थोड़ा उलझाया। गणित परीक्षा देकर बाहर निकले कई छात्रों ने प्रश्न पत्र को संतुलित बताया। रोहित कुमार, संजय कुमार, आशीष कुमार व अन्य ने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न आसान थे, जिससे काफी उम्मीद है। रचना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.