देवघर, फरवरी 22 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल त्रिकूट पर्वत पर नए हॉल्ट स्टेशन के निर्माण की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। 22 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे त्रिकूट पर्वत परिसर में हॉल्ट स्टेशन का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाएगा। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी बिप्लब बाउरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी है। कार्यक्रम में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं देवघर विधायक सुरेश पासवान भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा रेलवे के कई वरीय अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। रेलवे पदाधिकारियों के अनुसार त्रिकूट पर्वत हॉल्ट स्टेशन निर्माण से रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों,...