देवघर, फरवरी 23 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत देवघर-हंसडीहा रेलखंड पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए त्रिकुट पर्वत हॉल्ट स्टेशन की आधारशिला रविवार को सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रखी। यह प्रस्तावित हॉल्ट स्टेशन मोहनपुर और खैरियाडीह स्टेशनों के बीच स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड के प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक त्रिकुट पर्वत तक रेल पहुंच को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्रीय आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह हॉल्ट स्टेशन न केवल तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा। लंबे समय से थी मांग,...