बोकारो, जून 9 -- बोकारो थर्मल। यहां के झारखंड चौक में हर साल की भांति इस साल भी त्रयोदश मंदिर कमेटी क द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर दूर-दराज गांवों से सब्जी बेचने आई महिलाओं, राहगीरों व वाहन चालकों सहित अन्य ने आनंद लिया। सुबह से लेकर शाम तक सेवा भावना के तहत शरबत पिलाने का कार्य किया गया। आयोजन में भूपेन भारत, मुखिया चन्दना मिश्रा, परमात्मा दीक्षित, शैलेंद्र मिश्रा, चंद्रमौली दुबे, मुन्ना चौबे, गणेश खत्री, पिंटू साव, गोलू, सुजीत कुमार आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.