बागपत, अक्टूबर 25 -- दीपोत्सव पर्व मनाने के बाद अब लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे है। यही कारण है कि बसों, ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ यात्रियों की लगी हुई है। दरअसल, ज्यादातर लोग अपने घरों पर दीपावली सहित अन्य त्यौहारों को मनाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्हें घर पहुंचने के लिए सफर में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। फिलहाल दीपावली, गोवर्धन व भैय्यादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। त्यौहार मनाने के बाद शुक्रवार को अब कामकाज पर लोगों ने लौटना शुरू कर दिया है। इसी वजह से बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड के अलावा मुख्य रास्तों पर यात्रियों की भीड़ बसों का इंतजार करती नजर आई। कुछ यात्री तो ऐसे रहे, जिनके सामने ही देखते ही देखते बसें यात्रियों से भर गई और उन्हें बसों में चढ़ने तक मौका नहीं मिला। यहीं कारण रहा कि बसें भी पूरे दिन यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.