कुशीनगर, अगस्त 7 -- कुशीनगर। आगामी त्योहारों पर पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 2 सुपर जोनल, 6 जोनल व 38 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तहसील तथा पुलिस चौकीवार की है। डीएम ने बताया कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन, 14 अगस्त को चेहल्लुम व 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनायी जाएगी। त्यौहारों पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। डीएम ने तहसील क्षेत्र कसया, हाटा व तमकुहीराज में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम वैभव मिश्रा को नामित किया है। तहसील क्षेत्र पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय को नामित किया है। इसके अलावा संबंधित तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.