कन्नौज, फरवरी 21 -- समधन, संवाददाता । बैंक ऑफ इंडिया शाखा समधन में आए दिन कनेक्टिविटी फेल होने और बैंक कर्मचारियों की मनमानी को लेकर उपभोक्ता में नाराजगी है इधर एक ओर होली व रमजान के पर्व को लेकर लोग तैयारी में लगे हुए हैं तो वहीं दूर-दराज से आए उपभोक्ता भुगतान न होने से परेशान हो जाते हैं। होली व रमजान के बाद ईद का पर्व नजदीक आने से लोग अपने पैसे की जमा निकासी के लिए कस्बा समधन स्थित बैंक ऑफ इंडिया की आए दिन कनेक्टिविटी तो कभी सर्वर की समस्या को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार की दोपहर एक बजे से बैंक कर्मचारियों ने कनेक्टिविटी फेल होने की बात कह कर लेन देन बंद कर दिया। इससे दूर-दराज से आए तमाम उपभोक्ता कई घंटे तक इंतजार करते रहे, और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बैंक में आए दिन तकनीकी गड़बड़ी होने से उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देख...