हरदोई, फरवरी 11 -- कछौना। आगामी दिनों में महाशिवरात्रि, होली, रमजान और ईद के पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। बुधवार शाम को हुई बैठक को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि होलिका दहन एवं रंग पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी अपील की गई कि रमजान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से परहेज करें तथा निर्धारित मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें। शिवरात्रि पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात भी कही गई। ब्लॉक प्रमुख पति अमरनाथ गुड्डू, निर्भय राजवंशी, सद्दीक, सभासद समीर, ज्ञानीराम मौर्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...