संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत गुरुवार को महुली थाना परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली ने की। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम में ग्राम प्रहरियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में होलिका दहन स्थल एवं होली आयोजन स्थलों की पूर्व जानकारी संकलित कर उपलब्ध कराएं। गांव में बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें एवं तत्काल सूचना थाना/बीट अधिकारी को दें। आपसी विवाद, शराब सेवन कर हुड़दंग, जबरन रंग डालने या किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.