लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- होली त्योहार पर शराब की जमाखोरी व अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए के लिए आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। जमाखोरी व अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री रोकने के लिए तहसीलवार सात टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। होली को लेकर यह विशेष अभियान छह मार्च तक चलेगा। टीमों का गठन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया है। टीम में सीओ, आबकारी निरीक्षक भी शामिल हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, मिलावट व कच्ची शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर से लेकर गांवों की दुकानों की जांच की जाएगी। स्टॉक और बिक्री का मिलान किया जाएगा। अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कच्ची शराब बनाने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया क...